कस्बाथाना हाईवे पर सोमवार शाम करीब 7 बजे एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक झांसी से अपनी बाइक पर सवार होकर आ रहा था। इसी दौरान हाईवे पर अचानक एक गाय सामने आ गई, जिसे बचाने के प्रयास में युवक ने बाइक से नियंत्रण खो दिया और बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।