लखीसराय: जिले के किऊल रेलवे स्टेशन के आउटर सिग्नल के समीप से अज्ञात शव बरामद कर शव का किया गया पोस्टमार्टम।
किऊल रेल पुलिस के द्वारा एक अज्ञात शव बरामद कर शव का पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल लाया गया, जहां शव का पोस्टमार्टम किया गया। बताया जा रहा कि किऊल रेलवे स्टेशन के आउटर सिग्नल के समीप चलती ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिसकी सूचना ग्रामीणों के द्वारा रेल पुलिस को दी गई, और सूचना पाते ही रेल पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया।