हुज़ूर: भोपाल: रानी कमलापति स्टेशन के दो छज्जे गिरे, आंधी-बारिश से पुरानी बिल्डिंग को नुकसान
Huzur, Bhopal | Jun 12, 2025 बुधवार रात आई तेज आंधी और हवा ने राजधानी भोपाल में कहर बरपाया। इसका सबसे बड़ा असर रानी कमलापति रेलवे स्टेशन की पुरानी बिल्डिंग पर पड़ा, जहां दो छज्जे भरभराकर गिर गए। हादसे से भवन के अंदर और बाहर मलबा फैल गया, वहीं बाहर स्थित रेस्टोरेंट को भी क्षति पहुंची।