अररिया: आश्रम मोहल्ला स्थित जिला भाजपा कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण के लिए जिला स्तरीय बैठक का आयोजन
Araria, Araria | Feb 16, 2026 भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में "पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण 2026" के अंतर्गत जिला स्तरीय योजना बैठक का सफल आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा जी ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री राकेश कुमार जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।