प्रयागराज: योगी सरकार के 8 साल पूरे होने पर जिला पंचायत परिसर में विभिन्न विभागों के स्टाल लगाकर प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है
योगी सरकार के 8 साल पूरे होने पर विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है,जबकि प्रयागराज में बीते कल मंगलवार को कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह द्वारा तीन दिवसीय मेले का उद्घाटन किया गया,तथा प्रयागराज के जिला पंचायत परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई है,जिसमें सरकार द्वारा कराए गए विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी दी जा रही है।