जिला जेल में कैदियों के बीच हुए झगड़े के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इस दौरान कुछ कैदियों ने जेल प्रहरियों के साथ अभद्रता भी की। जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है। सूत्रों के अनुसार यह घटनाक्रम मंगलवार दोपहर में हुआ जो कि लगभग तीन घंटे तक चला। स्थिति को