सिवनी: खाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, कई ढाबों और दुकानों से लिए खाद्य नमूने
Seoni, Seoni | Sep 19, 2025 सिवनी में खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए कई ढाबों और दुकानों का निरीक्षण किया। शुक्रवार को बताया गया कि नागपुर रोड स्थित ढाबों और रेस्टोरेंट्स में अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य सामग्री तैयार और विक्रय करने पर सुधार सूचना पत्र जारी किया गया। वहीं बरघाट क्षेत्र की किराना दुकानों से दलिया, नमकीन समेत विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए।