कोल: अकराबाद में NH-34 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, रात भर शव को कुचलते रहे वाहन, पुलिस शिनाख्त में जुटी
Koil, Aligarh | Jan 7, 2026 अकराबाद क्षेत्र के नेशनल हाईवे 34 पर बीती रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। भीषण कोहरे के चलते वाहन चालकों को शव दिखाई नहीं दिया जिसके चलते रात भर वाहन शव को कुचलते रहे। बुधवार सुबह बजे गस्त कर रही पुलिस को कुचला शव दिखाई दिया।