नैनपुर पिंडरई मुख्य मार्ग पर ग्राम निवारी के पास स्थित पुल में बड़ा गड्ढा हो जाने से दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। यह मार्ग प्रतिदिन सैकड़ो छोटे बड़े वाहनों की आवाजाही का प्रमुख रास्ता है लेकिन पुल की जर्जर स्थिति के कारण वाहन चालकों को जान जोखीम में डालकर गुजरना पड़ रहा है। मीडिया द्वारा इसकी जानकारी अनुविभागीय अधिकारी आशुतोष ठाकुर को दी गई।