सिरोंज: पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के समीप बारिश के बीच विधायक उमाकांत शर्मा, प्रशासनिक अधिकारियों व स्कूली बच्चों ने किया पौधारोपण
सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा के निर्देशानुसार रविवार को पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के पास बाईपास रोड पर क्षेत्रीय विधायक उमाकांत शर्मा की उपस्थिति में एसडीम सहित प्रशासनिक अमले व पुलिस बल और नगर पालिका अमले ने छात्र-छात्राओं के साथ बरसते पानी में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाकर वृक्षारोपण किया।