मथुरा: छाता पुलिस ने एनएच-19 के पास गौहारी कट से गौवध के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया
मथुरा के एसएसपी के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना छाता पुलिस ने बुधवार सुबह करीब 10 बजे एनएच 19 के पास गोहारी कट से गौवध के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी मेवात के जनपद पुन्हाना के सिरौली निवासी तालीम पुत्र असरु उर्फ असदुद्दीन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया।