चित्तौड़गढ़, सदर थाना क्षेत्र: आज सुबह ओछड़ी टोल नाके के पास एक वैन में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। वैन में सवार मध्य प्रदेश के 5-6 युवक चित्तौड़गढ़ घूमकर अपने राज्य लौट रहे थे। जैसे ही वैन के बोनट से धुआँ निकलने लगा, सभी यात्रियों ने तुरंत वाहन छोड़कर अपनी जान बचाई।