टूंडला: उसायनी स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में लगे नेजों में अज्ञात कारणों से लगी आग, श्रद्धालुओं में मचा हड़कम्प
थाना टूंडला क्षेत्र के उसायनी स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में लगे नेजाओं में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपटे उठती देख मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने श्रद्धालुओं की मदद से आग पर काबू पाया।