बरेली: विश्व हिंदू परिषद की नेत्री साध्वी प्राची के गनर पर जानलेवा हमला, बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती
विश्व हिंदू परिषद नेत्री साध्वी प्राची के गनर पर जानलेवा हमला हुआ है। उसे पहले ट्रैक्टर से कुचला गया, फिर फावड़े से हमला किया गया। बचाने आए भाई पर भी हमला हुआ। हमलावर गनर को मरा समझ कर छोड़ कर चले गए। इसके बाद उसे बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वही अपने गनर को देखने पहुंची साध्वी प्राची।