ओबरा: कोन पुलिस ने साइबर फ्रॉड के शिकार व्यक्ति के ₹6,695 वापस कराए
Obra, Sonbhadra | Mar 28, 2026 सोनभद्र में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में थाना कोन पुलिस की साइबर टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए एक पीड़ित व्यक्ति की धनराशि वापस करायी है। आवेदक नीरज कुमार पुत्र अमेरिका प्रसाद निवासी ग्राम खरोधी, थाना कोन, के खाते से गलतीवश अज्ञात खाते में धनराशि स्थानांतरित हो गयी थी।