भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के रैगवा में रविदास जयंती पर रविवार शाम करीब 5 बजे संत रविदास बुद्ध सेवा समिति की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। जिसके बाद रविदास जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री रघुनाथ प्रसाद शंखवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। संजय सचान, यशवंत यादव भी मौजूद रहे