मामला कवर्धा थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतगर्त आने वाले ग्राम हरिनछपरा का हैं। जहाँ गुरुवार कि शाम 05 बजे के करीब 05 एकड़ से अधिक गन्ने कि खेत में भीषण आग लग गया। देखते ही देखते आग कि लपटे गन्ने कि फसल को चपेट में लिया। जिससे लाखो का गन्ना जलकर खाक हो गया। इधर मौके पर पहुंची दमकल कि टीम ने घंटो कि कड़ी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पर लिया हैं।