मऊसहानिया के महाराजा छत्रसाल खेल मैदान में चल रहे ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में समापन के अवसर पर विजेता टीमों को पुरस्कार वितरण किए गए इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक कामाख्या प्रताप सिंह एवं पूर्व विधायक नीरज दीक्षित एक साथ मंच साझा करते हुए दिखाई दिए यह कार्यक्रम 7 जनवरी को दोपहर 2:00 बजे आयोजित किया गया था जिसमें बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे