ग्यारसपुर तहसील के कई गांवों में मंगलवार रात अचानक मौसम बिगड़ गया। रात करीब 11 बजे से तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि ने किसानों की खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचाया। चना और मसूर सहित रबी फसलें प्रभावित हुई हैं।गांवों में सबसे ज्यादा असर देखा गया। गुरुवार दोपहर 2 बजे किसानों के अनुसार कई बीघा में लगी फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं।