कोंडागांव जिले के 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र गिरोला में पावर ट्रांसफॉर्मर क्रमांक–02 की क्षमता वृद्धि का कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया गया। आज शुक्रवार शाम 6 बजे विभाग से मिली जानकारी अनुसार इस कार्य के तहत ट्रांसफॉर्मर की क्षमता 3.15 एमवीए से बढ़ाकर 5एमवीए कर दी गई है। इससे गिरोला उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में बढ़ती विद्युत मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी