कवर्धा: ग्राम हरिनछपरा में तेज रफ्तार बाइक सवार व्यक्ति और बस की हुई टक्कर, बाइक सवार घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
मामला कवर्धा थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतगर्त आने वाले रायपुर जबलपुर नेशनल हाईवे 30 स्थित ग्राम हरिन छपरा का है। जहां मंगलवार की शाम 5:00 बजे के करीब एक तेज रफ्तार बाइक में सवार व्यक्ति की सामने से आ रही बस में टक्कर हो गई।जिसमे बाइक सवार व्यक्ति घायल हो गया। जिसको घायल अवस्था में इलाज के लिए डायल 112 कि टीम ने जिला अस्पताल कवर्धा में भर्ती कराया गया हैं।