बेतिया: शराब तस्कर गिरफ्तार, 7 पीस रॉयल स्टैग शराब बरामद, बाइक ज़ब्त की गई
नगर थाना पुलिस द्वारा एक शराब तस्कर को 7 पीस रॉयल स्टैग अंग्रेज़ी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई नगर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। नगर थाना पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति बैरिया के रास्ते से बाइक पर अवैध शराब लेकर बेतिया आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने -खिरिया घाट चौक के समीप नाकाबंदी की।