औरैया: डीएम के स्कूल बंद के आदेश को नहीं मानते बघाकटरा स्थित जे पी विद्यालय के संचालक, कर रहे बच्चों के साथ खिलवाड़
जिलाधिकारी द्वारा कक्षा एक से लेकर आठ तक बारिश को दृष्टिगत रखते हुए जनपद के समस्त स्कूलों को बंद किए जाने के आदेश जारी किए थे। मगर शहर के बघाकटरा स्थित जे पी विद्यालय के स्कूल संचालक डीएम के आदेशों को नहीं मानते हैं। सुबह से ही विद्यालय में बच्चों को बुला लिया गया जबकि जिला अधिकारी द्वारा स्पष्ट तौर पर निर्देश दिए गए थे कि जनपद के सभी विद्यालय बंद है।