लाडपुरा: डायबिटीज ( मधुमेह) से आंखो मे होने वाले दुष्प्रभाव डायबिटिक रेटिनोपैथी पर जानकारी कोटा के नेत्र डॉ. संजय गुप्ता द्वारा
Ladpura, Kota | Feb 18, 2026 मधुमेह यानि डायबिटीज के अनियंत्रित होने पर आंखो के पर्दे ( रेटिना ) पर खून के धब्बे जम जाते है, पर्दे की खून की नलिकाओ से leakage ( रिसाव) होने लगता है और पर्दे मे सूजन आ जाती है। इस बीमारी को डायबिटीज रेटिनोपैथी कहते है। ये अधिकांशतः उन लोगो को होती है जिनको लंबे समय से डायबिटीज होती है या जिनकी शुगर कंट्रोल मे नही रहती। अगर समय रहते डायबिटीज रैटिनोपैथी को डिटेक्ट नही किया जाए या ईलाज नही कराया जाए तो यह रोग आंखो की रोशनी को समाप्त कर सकता है। इस वीडियो मे कोटा के नेत्र चिकित्सक डॉ. संजय गुप्ता बता रहे है कि कैसे हम पर्दे की इस बीमारी के बारे मे जान सकते है और आंखो की रोशनी को बचा सकते है।