नवागढ़: इंडियन आर्मी में पदस्थ जवान की ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से हुई मौत, सम्मान के साथ जवान को केरा में दी गई अंतिम विदाई
दरअसल, केरा गांव का दुर्गेश साहू 2015-16 से इंडियन आर्मी में पदस्थ थे। अभी उत्तरप्रदेश के लखनऊ में लांस नायक के पद पर पदस्थ थे। अचानक ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक आने पर जवान दुर्गेश साहू को इलाज के लिए लखनऊ के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान जवान दुर्गेश साहू की मौत हो गई। शहीद जवान के पार्थिव शरीर को गृहग्राम केरा गांव लाया गया।