सूरतगढ़: संयुक्त व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह, अध्यक्ष ने व्यापारियों के हित में काम करने का लिया संकल्प
सूरतगढ़ में संयुक्त व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार रात महाराजा मैरिज पैलेस में संपन हुआ। चुनाव अधिकारी दर्शन भगत परनामी ने अध्यक्ष अवतार सिंह सरां, सचिव नरेंद्र उर्फ मोनू कालड़ा व कोषाध्यक्ष महेंद्र बैद सहित टीम को शपथ दिलाई। अध्यक्ष सरां ने 31 यूनियनों के साथ समन्वय कर व्यापारियों के हित में काम करने का संकल्प लिया।