मदनपुर: बहुउद्देशीय भवन मदनपुर में पंचायत समिति की बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई
मदनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित बहुउद्देशीय भवन में बुधवार की सुबह 11 बजे पंचायत समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख सोनी देवी ने की. जबकि संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ अवतुल्य कुमार आर्य ने किया. इस दौरान प्रखंड क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की गहन समीक्षा की गई. बीडीओ ने सरकार के तहत संचालित योजनाओं की अधतन स्थिति की जानकारी दी.