गुण्डरदेही: अधिक मात्रा में शराब पीकर माहौल खराब करने वाले एक व्यक्ति को गुण्डरदेही पुलिस ने सोनू रेस्टोरेंट के पास से किया गिरफ्तार
गुण्डरदेही पुलिस को पेट्रोलिंग के दौरान भ्रमण करते हुए गुण्डरदेही के सोनू रेस्टोरेंट के पास से एक व्यक्ति अधिक मात्रा में शराब पीकर माहौल खराब करते हुए मिला जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम रोहित कुमार साहू उम्र 43 वर्ष ग्राम देवरी क का रहने वाला बताया। जिसके खिलाफ धारा 36 च (1)आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया।