गुण्डरदेही: कचांदूर नाला के पास तेज रफ्तार बस के ओवरटेक करने से देवरी( क) निवासी बाइक चालक अनियंत्रित होकर गिरा, आई गंभीर चोट
कचांदुर नाला के पास दुर्ग तरफ से आ रही तेज रफ्तार बस के ओवर टेक करने के कारण ग्राम देवरी क निवासी निर्मल सिंह अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया।गिरने के कारण उनके हाथ पैर व अन्य जगहों पर काफी गंभीर चोटें आईहै जिन्हें आसपास के लोगों ने सीएचसी गुंडरदेही ले जाकर उनका इलाज करवाया। पीड़ित बाइक चालक ने गुंडरदेही थाना में आरोपी बस चालक के खिलाफ कार्यवाही करनेकी बात कही।