जुझारनगर थाना क्षेत्र स्थित वैदेही बाबा मंदिर मेला में छतरपुर पुलिस ने उत्कृष्ट सतर्कता दिखाते हुए गुम हुए दो 5-5 वर्षीय बालकों और एक 8 वर्षीय बालिका को खोजकर सुरक्षित परिजनों से मिलाया। परिजनों ने पुलिस की त्वरित और मानवीय कार्यवाही के लिए आभार व्यक्त किया। यह जानकारी बुधवार की शाम करीब 4:30 बजे मिली है।