ढोलबज्जा बाजार में व्यवसायियों से रंगदारी मांगने के आरोप को लेकर गुरुवार को हुए बाजार बंद और प्रदर्शन के बाद पुलिस प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। कार्रवाई में विलंब को लेकर नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार ने ढोलबज्जा थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार यादव को निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं, निशांत कुमार शर्मा को नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।