एटा: जमीन बेचने के नाम पर लिए रु. 2 लाख 97 हजार वापस मांगने पर व्यक्ति के साथ की लाठी डंडों से की मारपीट थाना रिजोर का मामला।
Etah, Etah | May 22, 2024 थाना व कस्बा रिजोर निवासी भूरे को घायल अवस्था में इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।घायल द्वारा बताया गया कि गांव के ही नामजद आरोपियों ने उनसे अपनी जमीन बेचने के नाम पर 2 लाख 97 हजार रुपए ले लिए। जिसके आवाज में बैनामा करने के लिए कहा तो टालमटोल करते रहे। पैसे मांगे तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उन पर हमला कर दिया। थाना रिजोर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी।