एटा: बागवाला थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार इको कार ने टक्कर मारकर बाइक सवार 25 वर्षीय युवक को किया घायल
Etah, Etah | May 21, 2024 गांव कंसुरी निवासी 25 वर्षीय विक्रम सिंह पुत्र अभिराज सिंह घर से जरूरी सामान लेने बाइक से बाजार सामान लेने जा रहा था। बाइक गांव के बाहर रोड पर पहुंची तभी तेज रफ्तार इको कार ने टक्कर मार दी विक्रम गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उपचार के दौरान विक्रम की हालत गंभीर देख किया रेफर।