कोंडागांव: बैलगांव में एक साथ हुए एक दूल्हा और दो दुल्हन की शादी को लेकर सर्व आदिवासी समाज ने जताई नाराजगी, कहा- ये बड़ी बात
कोंडागांव जिले के ग्राम बैलगांव में एक दूल्हे ने दो दुल्हनो से एक साथ फेरे लेकर विवाह किया जो सोशल मिडिया में काफ़ी वाइरल हुआ था,वहीं छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज ने मंगलवार को 12 बजे फरसगांव रेस्ट हॉउस में प्रेसवार्ता कर इसी विवाह का निंदा किया है।क्योंकि आदिवासी समाज मे सामाजिक नियमावली के तहत आदिकाल से मान्यता अनुसार इस तरह के विवाह को स्वीकृति नही दी जाती ।