सागर नगर: मोती नगर में युवती पर जानलेवा हमले के दोषी को न्यायालय ने सुनाई 10 साल की सज़ा
मोतीनगर थाना क्षेत्र में युवती पर हत्या के प्रयास के मामले में न्यायालय ने आरोपी धर्मेंद्र अहिरवार को 10 वर्ष के कठोर कारावास एवं जुर्माने की सजा सुनाई है। प्रकरण की सुनवाई द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश समीक्षा सिंह की अदालत में हुई।14 फरवरी 2025 को आरोपी ने बालाजी पहाड़ी मंगलगिरी के पास युवती से गालीगलौज कर पत्थर से हमला किया था।