देशराज ने अपने ही बेटे पर मारपीट, गाली-गलौज और जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनका बड़ा बेटा राजू आए दिन उन्हें प्रताड़ित करता है और खेत से 10 बोरी गेहूं जबरन उठा ले गया। आरोप है कि बेटे ने घर में आग लगाने का प्रयास किया और उनके लगाए फलों के पेड़ों को भी काट दिया। बुजुर्ग ने कार्रवाई की मांग की है।