झांसी: डिप्टी सीएम से मिलने जा रहे सैकड़ों कर्मचारियों को प्रशासन ने ईलाइट चौराहे पर रोका, सुनी समस्या और दिया आश्वासन
Jhansi, Jhansi | Mar 1, 2025 डिप्टी सीएम से मिलने जा रहे सैकड़ों कर्मचारियों को प्रशासन ने ईलाइट चौराहे पर रोका,सुनी समस्या दिया आश्वासन दरअसल झांसी में तीन माह से अधिक गुजरने के बाद भी वेतन न मिलने पर कार्यदाई संस्था के खिलाफ मेडिकल कॉलेज के आउट सोर्स कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। सैंकड़ों कर्मचारी पूर्व केंद्रीय मंत्री के नेतृत्व में मेडिकल कॉलेज से पैदल चलते हुए पहुंच रहे थे ।