झांसी: सन इंटरनेशनल स्कूल के पास तेज रफ्तार ट्रक और रोड रोलर की जोरदार भिड़ंत, 1 की मौत, 1 घायल, दुकान भी आई चपेट में
Jhansi, Jhansi | Mar 1, 2025 झांसी जनपद में लगातार तेज रफ्तार के कारण होने वाली मौतों का सिलसिला जारी है, ऐसा ही एक मामला शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे नवाबाद थानाक्षेत्र में देखने को मिला। जहां एक ट्रक और रोड रोलर की भिड़ंत हो गयी। भिड़ंत होने के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर एक दुकान में घुस गया। जिसमें दुकान भी क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक की मौत हो गयी, जबकि एक घायल हैं।