मड़ियाहू: बरसठी बाजार में जर्जर विद्युत पोल व तार बदलने के लिए नया पोल लगाने का कार्य शुरू
बरसठी बाजार में जर्जर विद्युत पोल व तार बदलने के लिए नया विद्युत पोल लगाने का कार्य जोरो में चल रहा है।तार व पोल बदल जाने से आपूर्ति अच्छी हो जाएगी। बरसठी बाजार में लगा लोहे का विद्युत पोल व उस पर लगा तार पूरी तरह से जर्जर हो गया था। आये दिन विद्युत तार टूटने से आपूर्ति बाधित हो जाती थी।बाजार वासियों की बहुत दिनों से इसे बदलने की मांग चल रही थी।