पंचकूला: एक बुजुर्ग की माता मनसा देवी लाइट प्वाइंट पर अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारने से मौत ,पुलिस ने किया मामला दर्ज
पंचकूला के सेक्टर 7 थाना पुलिस ने एक बुजुर्ग को माता मनसा देवी लाइट प्वाइंट पर टक्कर मारने से मौत होने का मामला दर्ज किया है। सेक्टर 7 थाना पुलिस के द्वारा मृतक बुजुर्ग के बेटे की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के बेटे ने बताया कि गंभीर रूप से घायल होने के चलते पीजीआई रेफर किया गया जहां पर उसके पिता की मौत हो गई