बटियागढ़: अजब श्री गौशाला में भीषण आग, 230 टैंक भूसा जलकर राख, 11KV बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
अजब धाम फतेहपुर में अजब श्री सेवा समिति द्वारा संचालित अजब श्री गौशाला में भीषण आग लग गई आग लगने से गौशाला में गायों के लिए रखा करीब 230 टैंक भूसा जलकर खो खो गया वहीं टीन शेड भी आग की भेंट चढ़ गया आग लगने की सूचना पर स्थानीय लोग और दमकल वाहन गौशाला पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की गई गौशाला के पास से निकली 11 केवी बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट से आग लगी