हुज़ूर: ईदगाह हिल्स इलाके में बाइक सवार तीन दोस्तों को कार ने मारी टक्कर, एक की हुई मौत
Huzur, Bhopal | Jan 24, 2024 भोपाल के ईदगाह हिल्स इलाके में बाइक सवार तीन दोस्तों को बोलेरो कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बी. फार्मा स्टूडेंट की मौत हो गई। उसके दो साथियों को मामूली चोट आई।मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। टक्कर मारने वाली कार का फिलहाल कोई सुराग नहीं मिला है।उसकी पहचान के लिए पुलिस घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।