गौतम बुद्ध नगर: सिरसा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला किराए पर रहने वाले व्यक्ति का रक्त रंजित शव, पुलिस जांच में जुटी
ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब संदिग्ध परिस्थितियों में किराए पर रहने वाले एक व्यक्ति का रक्त रंजित शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घटना की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान मूल रूप से बनी सिंह के रूप में हुई है। वहीं मृतक की पत्नी घटना के बाद से फरार है।