भांडेर नगर के चिरगांव रोड स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में महिला भक्त मंडल द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन शनिवार शाम 07 बजे से रात 09 बजे तक किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सरोज झा के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। होली मिलन के अवसर पर सभी महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर आपसी प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया।