पूरनपुर: नगर में फर्जी चेक से ₹1.50 लाख की निकासी, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव जटपुरा निवासी अर्पित सिंह के बैंक खाते से फर्जी तरीके से 1 लाख 50 हजार रुपये निकाले जाने का मामला सामने आया है। रविवार दोपहर करीब 1:00 बजे पीड़ित ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर की एक बैंक में उसका खाता संचालित है। उसने लगभग 8-9 माह पूर्व चेक बुक जारी कराने के लिए आवेदन किया था, लेकिन आज तक उसे चेक बुक प्राप्त नहीं हुई।