सतना। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस के निर्देशानुसार ‘हर घर तिरंगा’ एवं हर घर स्वच्छता अभियान के तहत ग्राम पंचायत नकट्टी में व्यापक सफाई कार्य किया गया। इस दौरान नालियों की सफाई कर गंदगी हटाई गई और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया। अधिकारियों और पंचायत कर्मियों ने मिलकर गांववासियों की मदद की |