फरीदाबाद: फरीदाबाद एक नगर स्थित एक घर से ताला चाबी बनाने वालों ने ₹100000 चुराए पुलिस जात में जुटी
फरीदाबाद एसी नगर स्थित एक घर से ताला-चाबी बनाने वालों ने एक लाख रुपये चुरा लिए। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली पुलिस जांच में जुटी है। 62 साल के उदयवीर सिंह सागर ने बताया है कि वह एससी नगर में परिवार के साथ रहते हैं। अलमारी के लॉकर में कुछ दिक्कत आ रही थी। ऐसे मे उन्होंने गली में आवाज लगा रहे ताला-चाबी बनाने वाले दो युवकों को बुलाया।