रामपुर: शनिवार को सिविल लाइन क्षेत्र में रामपुर केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार लिमिटेड की वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक का आयोजन
Rampur, Rampur | Nov 30, 2024 शनिवार को सुबह 11 बजे के आसपास केन्द्रीय उपभोक्ता सहकारी भण्डार लि० की वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक सिविल लाइन क्षेत्र स्थित भण्डार कार्यालय भवन में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अथिति भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज पप्पू और सभापति नीलम शर्मा, दिनेश शर्मा उपस्थित रहे। सचिव छत्रपाल सिंह ने पूरे वर्ष का लेखा जोखा सभी सदस्यों के सामने रखा और आगामी योजना पर मंथन हुआ।