भदेसर: आस्था पर हमला: बानसेन में बालाजी मंदिर से 12 लाख का स्वर्ण कलश चोरी, बाजार बंद, CCTV में कैद चोर
बानसेन कस्बे के प्रसिद्ध बालाजी मंदिर से स्वर्ण कलश चोरी होने की वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। सरपंच कन्हैया दास ने बुधवार सुबह 11 बजे बताया कि मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात मंदिर से चोरी हुए कलश की कीमत 10 से 12 लाख रुपए आंकी गई है। मंदिर के पास ही रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों में चोरों की तस्वीरें कैद हुई हैं। सूचना मिलते ही भदेसर थानाधिकार