मुरादनगर के गांव मकरेडा में दीपावली पर्व पर हुए प्रदूषण से मुक्ति और डंपिंग ग्राउंड के खिलाफ सफल आंदोलन के समापन के उपलक्ष्य में एक सामूहिक यज्ञ और मुंडन संस्कार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया। प्रत्येक गांववासी ने 11 आहुतियां देकर प्रदूषित वातावरण को शुद्ध करने में योगदान दिया।